फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बेअसर, तालाब से नहीं हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के सदर तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत अपना ही आदेश भूल गई, 20 दिन पूर्व नगर पंचायत ने अतिक्रमणकारियों को एक हफ्ते का नोटिस थमा चेतावनी दी थी कि एक हफ्ते बाद जेसीबी से अतिक्रमण हटा दिया जाएगा, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पंचायत ने ध्यान नहीं दिया, जिससे अभी भी तालाब पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है।
विज्ञापन

बता दें कि कदौरा कस्बे में बाजार स्थित सदर तालाब पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है, जिस पर कोर्ट ने कब्जा को मुक्त कराने का निर्देश दिया था। तब जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर ने सात सदस्यीय टीम को गठित कर जांच कराई थी। जांच अधिकारी ने 58 लोगों को कब्जे का दोषी मानकर रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। जिस पर 26 फरवरी को नगर पंचायत ने सभी 58 लोगों को नोटिस देकर एक हफ्ते का समय देकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन 20 दिन बीतने के बावजूद अभी तक किसी ने कब्जा नहीं हटाया। इससे तालाब पर अतिक्रमण जस का तस बना है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नोटिस दिए गए थे, जानकारी मिली है कि नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जे नहीं हटाए, जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें