फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चाल: बालक वर्ग में आनंद, बालिका में रवीना रहीं अव्वल

विज्ञापन
फोटो-12-छात्रा को पुरस्कृत करते डीएम व अन्य अधिकारी। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
उरई। गांधी जयंती पर इंदिरा स्टेडियम खेल कार्यालय की ओर से बालक एवं बालिका वर्ग की पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में आनंद सिंह और बालिका वर्ग में रवीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े नौ बजे से पांच किलोमीटर बालक एवं तीन किलोमीटर बालिका वर्ग में जिला स्तरीय पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय विद्यालयों के 32 बालक एवं 20 बालिका समेत 52 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। पांच किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग मेें मुहम्मदाबाद के आनंद सिंह ने पहला, चौरसी मोड़ के हर्षवर्धन ने दूसरा और राजेंद्र नगर के अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया। बृजेश कुशवाहा, सुशील व दुर्गेश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
तीन किलोमीटर पैदल चाल बालिका वर्ग में इकलासपुरा की रवीना ने पहला, चौरसी मोड़ की प्रांशी नागर ने दूसरा, पटेलनगर की सृष्टि ने तीसरा स्थान पाया। सांत्वना पुरस्कार के लिए आलिया मंसूरी, आशिका, स्नेहा कुशवाहा को चुना गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी संदीप गहोई, अनिल सिंह सेंगर, सत्यनारायण शुक्ला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के विजयी बालक एवं बालिकाओं को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा एवं भाजपा के जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान महेंद्र नाथ पटेल, राजेंद्र कुमार पाल, मुकेश भारतीय, सुरिंदर कौर, पल्लवी रानी ने प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर एमपी शाक्यवार, मानसिंह आदि रहे। इसके बाद मौजूद लोगों ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई न्यू इंडिया 2047 विषय पर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।









इनसेट
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
उरई। महात्मा गांधी जयंती एवं सेवा पखवाड़ा पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के तीन वर्गों के विजेताओं को डीएम राजेश कुमार पांडेय ने पुरस्कृत किया। यह प्रतियोगिता तीन वर्ग जूनियर (कक्षा 9 से 12), सीनियर (स्नातक एवं परास्नातक) तथा सामान्य वर्ग (ओपन) में संपन्न हुई।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में डीएम ने विजेताओं को सम्मानित किया। जूनियर वर्ग में आदर्श कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। प्रिंसी अहिरवार द्वितीय स्थान पर 21 हजार रुपये व साधना तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में स्वास्तिक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार, जैनब आशिया द्वितीय स्थान पर 21 हजार व निकिता ने तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। सामान्य वर्ग में ब्रजेंद्र ने प्रथम स्थान हासिल कर 51 हजार, अखिलेश दीक्षित को 21 हजार रुपये का द्वितीय व मोहिनी को 11 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार जीता।
डीएम ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करती हैं। इनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी कला को और निखारने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, एडीएम न्यायिक योगेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस राजकुमार पंडित आदि शहर संबंधित अधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें