फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठकों का चला दौर, फटकारे गए लापरवाह अधिकारी

Wed, 05 Oct 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एक के बाद एक लगातार तीन बैठकें हुईं। इसमें कर करेत्तर की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। संतोषजनक रिपोर्ट न मिलने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इसके अलावा एक अन्य बैठक में मृदा परीक्षण कराए जाने पर जोर दिया गया। विनियमित क्षेत्र कोंच में विकास
विज्ञापन


शुल्क की दरों को बढ़ाने पर विचार किया गया। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बुलाई गई कर करेत्तर की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी संदीप कौर ने विभाग वार राजस्व वसूली की प्रगति जानी। एसडीएम से बकायेदारों पर शिकंजा कसने के लिए आरसी जारी करके वसूली करने के निर्देश दिए। मंडी परिषद की वसूली रिपोर्ट पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और

मंडी सचिव को कड़ी फटकार लगाई। नगर पालिका परिषदों की वसूली संतोषजनक नहीं मिली। स्कूल में लगे वाहन अनाधिकृत तौर पर गैस से संचालित हो रहे है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए है। बैठक में एसडीएम आलोक यादव, तहसील दार बीके राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी बैठक जिला मिशन समिति एवं तकनीकि प्रबंध
विज्ञापन


अधिकरण की हुई। इसमें निर्देश दिए गए कि अक्तूबर माह में सभी 575 ग्राम पंचायतों में खेतों की आवश्यकतानुसार मिट्टी का परीक्षण कराएं। खेत तालाब योजना के तहत अधूरे पक्के कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। इसी के साथ गोदामों पर बीज

की उपलब्धता से लेकर अन्य जानकारियां दी गई। बैठक में डीडीओ आरएस गौतम के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एक अन्य बैठक में विनियमित क्षेत्र कोंच के विकास शुल्क की दरों के पुनरीक्षण के संबंध में चर्चा हुई। 10 लाख से अधिक लागत के निर्माण के निजी आवासीय भवनों एवं अन्य निर्माण जो 10 लाख से अधिक लागत के मानचित्र स्वीकृत होते है

उनसे एक प्रतिशत के समतुल्य उपकर की धनराशि जमा कराई जाए। बैठक में कई मामलों का निस्तारण किया गया।विभागीय दफ्तर के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीएम मोईन उप इस्लाम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें