फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जागे जिम्मेदार, चार में दो शौचालय चालू कराए

Tue, 09 Apr 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। लाखों रुपये खर्च के बाद भी गांवों में बने सामुदायिक शौचालय सालों से बंद पड़े थे। इसके चलते ग्रामीण खुले में शौच जाने पर मजबूर थे। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिम्मेदार अफसरों ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सोमवार को दिनभर शौचालयों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं और शाम को दो शौचालय चालू भी हो गए।
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकोढ़ी के तगारेपुर में बना शौचालय एक साल से बंद पड़ा था। पड़ताल के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय में लगा केयर टेकर महीनों से शौचालय में नहीं आया है और यहां अन्ना मवेशियों का जमावड़ा रहता है। इस खबर को आठ अप्रैल के अंक में लाखों खर्च के बाद भी बंद पड़े शौचालय शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
इस खबर को संज्ञान में लेकर सोमवार को ही एडीओ पंचायत संतोष बाबू गौतम, ग्राम प्रधान और सचिव मौके पर पहुंचे। उन्होंने खराब बोर को ठीक कराया और महीनों से शौचालय नहीं आ रहे केयर टेकर को बुलाकर हिदायत दी कि रोजाना सुबह शाम शौचालय खोला जाएगा। इसके साथ ही ग्राम कहटा में कूड़ा प्रबंधन केंद्र के पास बना शौचालय बिजली कनेक्शन न होने से महीनों से बंद था। इस समस्या को भी पड़ताल में छापा गया। ग्राम प्रधान रामकुमार राजपूत और सचिव कुनाल प्रताप सिंह ने शौचालय की पानी की टंकियों में अलग से पानी भरवाया। इसके बाद शौचालय की साफ सफाई करवाई गई। ग्राम पंचायत अमीसा और दशहरी के बंद शौचालयों में भी मरम्मत व साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। सचिव कुनाल प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों शौचालयों को जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें