फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर सूरज का इंतजार, रात में गलन ने कंपाया

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अलाव तापते लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड का कहर बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सुबह हुई तो कोहरे की घनी चादर छाई रही। दिनभर लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुुए। ठंडी हवाओं के कारण सड़कों पर भीड़ भी कम रही।
विज्ञापन

बाजारों में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी ने जोर पकड़ा। लोग सर्दी से बचाव के लिए टोपा, मफलर, दस्ताने आदि खरीदते दिखाई दिए। शाम होते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ गया।
गलन भरी हवाएं चलने से रोज की अपेक्षा गली चौराहों पर जल्द ही सन्नाटा पसर गया। उरई शहर में अलावा का कोई इंतजाम न होने से बेसहारा लोग इधर-उधर दुबके नजर आए। चाय की दुकानों और होटलों के पास लोगों की भीड़ आग तापने के लिए लगी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा।
विज्ञापन

फिलहाल दो चार दिन अभी सर्दी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक गलन भरी सर्दी का मौसम शुरू होते ही शिक्षा विभाग की ओर स्वेटरों को बांटने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
सोमवार को अंग्रेजी माध्यम परिषदीय प्राइमरी पाठशाला हरीगंज कालपी में स्वेटर वितरण का कार्यक्रम समारोह नगर शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ।
इस मौके पर स्वेटर पाकर नैनिहालों के चेहरे खिल उठे। सिरसाकलार प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे दिन ठंड से लोगों का बुरा हाल रहा। लोगों ने आपस में इंतजाम कर अलावा जलाए और ठंड से राहत पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें