फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-ट्रेडिंग के विरोध में देश में निकाली जाएगी रथ यात्रा: अमित गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ओर से आनलाइन ट्रेडिंग बंद करने के समर्थन मे देश के खुदरा व्यापारी को बचाने व रोजगार बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा का 15 दिसंबर 2019 से शुभारंभ किया गया है, जोकि 20 दिसंबर 2020 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल खुदरा व्यापार बचाओ महारैली के रुप में तब्दील होगी। जहां इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने ऋ षि परासर गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक आफ अमेरिका मैरिल लिंच की रिपोर्ट के अनुसार 700 अरब डालर का रिटेल बाजार जिसमें 90 प्रतिशत हिस्सेदारी असंगठित क्षेत्र के ज्यादातर मोहल्ले में स्थित दुकानों व संस्थानों की है। भारत में लगभग सात करोड़ व्यापारी है तथा देश के राजस्व मे 35 प्रतिशत योगदान देश के खुदरा व्यापारियों का है। व्यापारियों की समस्याएं दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। रोजगार घट रहा है तथा खुदरा व्यापार समाप्त होता जा रहा है। जिस तरह से आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार, सम्पूर्ण देश में विकराल रुप लेता जा रहा है उससे खुदरा व्यापारियों के सामने संकट बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 2008 में देश के अन्दर 200 करोड रुपए का ई व्यापार होता था आज 2019 में लगभग 35 लाख करोड से अधिक रिटेल मार्केट को अपने कब्जे मे ले लिया है। जिससे छोटी, छोटी दुकानें बंद होती जा रही है। एक सर्वे के अनुसार सिर्फ मोबाइल की 50 हजार दुकानें विगत छह महीने में ही बन्द हुई है, उन्होंने कहा कि खुदरा व्यापारियों की लड़ाई के लिए 15 दिसम्बर 2019 को कानपुर के फू लबाग से राष्ट्र व्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा को प्रारंभ किया गया है जो देश के मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड प्रदेश का भ्रमण करते हुए 20 दिसम्बर 2020 को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह आन्दोलन तब तक चलेगा जब तक आनलाइन ट्रेडिंग वैन नहीं हो जाती है। उन्होंने सरकार से व्यापारियों के हित को देखते हुए ई ट्रेडिंग पर रोक लगाए तथा ऐसी व्यवस्था करे जिससे लोंगो को रोजगार मिल सके। मौके पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन उप्र की महिला अध्यक्ष शालिनी सिंह, रामलखन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें