फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए होगा मुकाबला

Wed, 08 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
चुनाव अधिकारियों के समक्ष नाम वापस लेते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। बार संघ चुनाव में नाम वापसी के बाद सिर्फ अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए ही वोट डाले जाएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय जबकि महामंत्री पद पर आमने-सामने का मुकाबला होगा। 20 मार्च को इन पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। बार संघ चुनाव में बुधवार को नाम वापसी के दिन चुनाव अधिकारियों ब्रजेश मिश्रा, लालजी सिंह गुर्जर, कमलेश चोपड़ा, वीरेंद्र जाटव, जितेन्द्रसिंह गुर्जर, संजीव तिवारी व राजेंद्र सिंह निरंजन के समक्ष समय समाप्त होने तक अध्यक्ष पद का कोई भी उम्मीदवार हटने को राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस पर राकेश तिवारी, हल्के सिंह बघेल और अमर बाबू पाठक के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। महामंत्री पद पर से विनोद कुमार निरंजन और संतोष नायक चुनाव मैदान से हट गए हैं लेकिन इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन फिर भी नहीं हो सका। अब राघवेंद्र आनंद बिदुआ और कुंवर रामबाबू निरंजन के बीच सीधा मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से ओंकारनाथ पाठक व तेजराम जाटव की ओर से वापस लेने के बाद योगेंद्र अरूसिया निर्विरोध चुन लिए गए। उपाध्यक्ष के तीन पदों से नरेश चंद्र राजपूत, सुवीर निरंजन व राजेंद्र निगम के नाम वापस लेने के बाद दीपक मिश्रा व सुधीर दुबे निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर भी दीपक मिश्रा की नाम वापसी के बाद विनय कुमार गोयल निर्विरोध चुने गए हैं। संयुक्त सचिव के पद पर भी आनंद कुमार द्विवेदी की नाम वापस लेने पर सुवीर निरंजन निर्विरोध चुने गए हैं। सदस्य के सभी पदों पर नामांकन के दिन ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें