फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, हर व्यवस्था दुरुस्त

Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शनिवार को होगा। नदीगांव व कोंच ब्लाक की पांच जिला पंचायत व 147 क्षेत्र पंचायत सीटों पर मतदान की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इनमें रेंढर जिला पंचायत सीट अतिसंवेदनशील मानी जा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन



 अन्य क्षेत्रों की सीटों पर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने बताया कि दूसरे चरण में डकोर में हुई अराजकता से प्रशासन ने सबक लिया है और अब ऐसी किसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


शनिवार को जिले के दो ब्लाक क्षेत्रों नदीगांव व कोंच की पांच जिला पंचायत व 147 क्षेत्र पंचायत सीटों पर चुनाव कराया जाना है। इनमें नदीगांव में तीन जिला पंचायत व 82 क्षेत्र पंचायत सीट व कोंच में दो जिला पंचायत व 65 क्षेत्र पंचायत सीटों पर मतदान होगा।
विज्ञापन



डकोर की घटना के बाद इन सभी सीटों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने बताया कि इन सभी सीटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस इंपुट के आधार पर जिला पंचायत सीट रेंढर काफी संवेदनशील है।


इसे लेकर इस क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि अराजकता की स्थिति में इस बार प्रशासन पुलिस बल प्रयोग करने में भी नहीं हिचकेगा। प्रशासनिक तैयारियों के बाबत उन्होंने कहा कि नदीगांव और कोंच ब्लाक की पांच सीटों पर कुल 407 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा चुका है।


इन पोलिंग पार्टियों के साथ एक-एक पीठासीन अधिकारी लगाए गए हैं। इसके अलावा कुल 1221 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोनों ब्लाकों में 41 आरक्षित पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। 41 आरक्षित पीठासीन अधिकारी व 123 मतदान अधिकारी लगाए गए हैं।


 दो ब्लाकों की पांच जिला पंचायत सीटों पर चार जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं जो व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें