फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पंचायत उपचुनाव के लिए छह सितंबर को होगा मतदान

Mon, 21 Aug 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर छह सितंबर को निर्वाचन प्रक्रिया होगी। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी है। एडीओ पंचायत संतोष गौतम ने कहा कि मसगांया और रायड दिवारा में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर नामांकन 22 अगस्त को सुबह दस बजे से चार बजे तक होगा।
विज्ञापन

23 अगस्त को नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। 24 अगस्त को सुबह से दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। छह सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतगणना आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें