फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओएचई लाइन में फंसी पतंग, 20 मिनट रेलवे ट्रैक बाधित

Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग की उरई स्टेशन यार्ड में प्लेटफार्म नंबर दो की ओएचई लाइन में पतंग फंस गई। इससे करीब 20 मिनट तक ट्रैक बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे रेलवे के टीआरडी विभाग के कर्मचारियों ने पतंग को हटाया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 11:38 बजे झांसी से कानपुर जाने वाली मेन लाइन की ओएचई तार में अचानक एक पतंग आकर फंस गई। उसी समय झांसी की ओर से मालगाड़ी आ रही थी। पतंग फंसी देखकर प्वाइंटमैन ने तत्काल ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को जानकारी दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर टीआरडी विभाग के टेक्नीशियन संजय और आरपीएफ के दरोगा देशराज सिंह भी मौके पर पहुंच गए। टेक्नीशियन संजय ने तार में फंसी पतंग को निकाला। तब जाकर यातायात 12 बजकर 20 मिनट के बाद बहाल हुआ। रेल कर्मियों का कहना है कि जिस वक्त पतंग ओएचई लाइन में फंसी उस वक्त इलेक्टि्क इंजन से चलने वाली ट्रेन नहीं आ रही है। जिससे कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें