फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों के लिए राहत पैकेज मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को आपदा राहत कोष से वेतन दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में धरना दिया। डीआईओएस की गैरमौजूदगी में कार्यालय में ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते वित्तविहीन स्कूलों के बंद होने से छात्र और अभिभावक फीस जमा नहीं कर रहे हैं। इससे शिक्षकों और कर्मचारियों को मार्च व अप्रैल माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। लॉकडाउन में वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन का काम किया है। ऑनलाइन पढ़ाई का काम भी किया। विद्यालयों में फीस न आने और शिक्षकों के लिए प्रभावी नियमावली न होने से प्रबंधक इन्हें वेतन नहीं दे पा रहे हैं। शिक्षकों की सेवा सुरक्षायुक्त नियमावली निर्गत करते हुए इनके जीविकोपार्जन के लिए तत्काल आपदा राहत राशि के तहत 15 हजार रुपये मासिक उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस दौरान अशोक कुशवाहा, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र भारती, मानवेंद्र श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, विकास त्रिपाठी, विजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संतोष गोस्वामी, मनीष पचौरी, संत सिंह यादव, सुरेशबाबू राठौर, पृथ्वीपाल अहिरवार, टीडी शाक्यवार, सुखदेव पाल, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें