फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को खुले में शौच मुक्त कराएं: डीएम

Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
संबाोध्‍ात करते डीएम नरेंद्र श्‍ांकर पांडेय। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई। प्रत्येक परिवार में शौचालय का निर्माण करा कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में सहयोगी बनें। उक्त बात जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पंाडे ने राजपाल रिसोर्ट उत्सव गृह में स्वच्छ भारत मिशन एवं वर्ल्ड बैंक डब्लू एसपी के सहयोग से समुदाय संचालित कार्यक्रम के अवसर पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, जागरूक नागरिकोें ने आज जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है उनका लाभ उठाते हुए गांव के लोगों को शौचालय के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि लोगों को शौचालयों के  प्रयोग के लिए प्रेरित करे। अज्ञानता बस लोग खुले में शौच जाकर बीमारियों को न्यौता दे रहे है। शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहित करने हेतु जो निगरानी समितियां काम कर रही है उन्हें सक्रिय हो कर सुबह शाम खुले में शौच जाने वाले लोगों को रोकना होगा और उन्हें बताना होगा कि जब तक शौचालय का उपयोग नहीं किया जाता तब तक गांव रोग मुक्त नहीं हो सकता। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने सभी प्रशिक्षित लाभार्थियों से कहा कि शौचालय निर्माण कराने का उत्तरदायित्व उनका है, वह लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करे और शौचालय बनवाने के लिए  प्रेरित करें। गांवों में शतप्रतिशत शौचालय बनवाना है। इस दौरान विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को शौचालय को कम खर्च में बनाने की तकनीकी जानकारी दी साथ ही प्रशिक्षण के बाद में प्रमाण पत्र बाटे गए।  इस अवसर पर मास्टर टेनर्स संजय कुमार, राज्य सलाहकार वर्ल्ड बैंक संतोष प्रजापति जिला स्वच्छ भारत प्रेरक झांसी मनोज श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी राज बहादुर पटेल, जिला सलाहकार अभिषेक सुरेश, जिला स्वस्छ भारत प्रेरक कार्तिक कपूर, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक जालौन वरूण कुमार आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हर हाल में हटाए जाए अवैध कब्जे
उरई। समस्त उपजिलाधिकारी ग्रामों के तालाबों का सर्वे कराकर नक्शे में दर्ज माप के अनुसार चिंहित करे और जहां पर भूमाफियाओं के कब्जों से तालाबों को मुक्त कराया जाए और अतिक्रमण कारियों के कार्रवाई की जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पांडे ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित एंटी भूमाफिया समिति की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी भवनों, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे है उन्हें सभी विभागीय अधिकारी अधिकारी जांच कराकर चिंहित कर ले। जिससे उसे सख्ती के साथ हटवाया जाए। इस कार्य में कोई भी विभाग लापरवाही न बरते यदि कब्जा नहीं है तो अधिकारी अपना प्रमाण पत्र दे, जिससे उसकी क्रांस चेकिंग कराई जा सके। क्रांस चेंकिं ग में अगर जो अधिकारी गलत पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में तीन चारागाह के निर्माण हेतु कार्य योजना तैयार की गई है, जिसका स्टीमेट शीघ्र बना कर स्वीकृत कराकर धनराशि आवंटन हेतु पत्रावली प्रस्तुत की जाए। जिससे इन्हें शीघ्र संचालित कराया जा सके। अवैध कब्जों को सख्ती से हटवाने के  लिए पुलिस फोर्स का सहयोग ले। हर हाल में अवैध कब्जों को हटाया जाए, आवश्यकता पड़ने पर कानून के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें