कदौरा में हेडपंप पर पानी के लिए लगी लाइन
- फोटो : ORAI
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के बागी नजीरपुर गांव में हैंडपंप खराब होने से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों कई किलोमीटर दूर से साइकिल व बैलगाड़ी से पानी की ढुलाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है ।
बता दें कि बागी के मजरा नजीरपुर की आबादी करीब 1200 सौ है। इतनी आबादी की प्यास बुझाने के लिए गांव में आधा दर्जन हैंडपंप हैं। इससे पूरे गांव के लोगों की पानी की आपूर्ति होती है। गांव के ही धर्मेद्र, फूल सिंह, राजेश, श्रीराम, दयाशंकर, नरेश आदि ने बताया कई बार शिकायत हैंडपंपों को ठीक करान की शिकायत कर चुके है, लेकिन अब तक किसी ने भी सुध नहीं ली। हैंडपंपों के ठीक न होने से गांव में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इससे लोगों को पानी लेने के लिए दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है कर्मचारियों को भेज कर जल्द हैंडपंपों को सही कराया जाएगा।