फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्धों को देख रात भर जागे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में शनिवार रात गोशाला के पास चार संदिग्ध दिखाई दिए। इससे ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। चोरी न हो इसलिए ग्रामीण रात भर जागते रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में गोशाला के पास निवासी होरीलाल वाल्मीकि ने शनिवार की रात चार संदिग्धों को खड़े देख उन्हें ललकारा तो वह भागने लगे। इस पर उसने लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने लाठी, डंडों से उन्हें खदेड़ दिया। इस पर चारों लोग जंगल की तरफ भाग गए। गांव के वीपी सिंह सेंगर, राहुल सेंगर समेत दर्जनों ग्रामीण वहां जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। मारपीट न करें, बल्कि संदिग्धों को पकड़ने में पुलिस की मदद करें। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया कि तलाश में कोई संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने लोगों से ड्रोन संबंधी अफवाहों से बचने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें