फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा, नोकझोंक

Sun, 21 Jul 2024 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/आटा। विद्युत उपकेंद्र आटा में दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने शनिवार को हंगामा किया। हंगामा नोकझोंक तक पहुंच गया। महिलाओं ने प्राइवेट कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। एसडीओ व जेई ने दो घंटे के अंदर बिजली देने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


शनिवार को आटा पावर हाउस में एसडीओ व जेई ब्रजेंद्र कुमार पाल लोड को दूसरे ट्रांसफार्मर में डायवर्ट करने के लिए काम करा रहे थे। इससे बिजली सप्लाई बंद थी। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। इससे नाराज महिलाएं बिजलीघर पहुंच गईं। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि एक महीने से बिजली की सप्लाई बाधित चल रही है, इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
कहा कि बिजली नहीं आने से रोजाना पानी के लिए गांव में भटकना पड़ता है। महिलाओं व पुरुषों के नारेबाजी करने पर जेई व एसडीओ चुपचाप चले गए। इसी बीच वहां मौजूद एक प्राइवेट कर्मचारी ने महिलाओं को जाने के लिए कहा। इसके बाद नारेबाजी हंगामा और नोकझोंक में बदल गई। महिलाओं की उससे झड़प हो गई।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ प्राइवेट कर्मचारियों ने अभद्रता की। कहा कि तार जोड़ने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है। नहीं देने पर सप्लाई चालू नहीं की जाती है। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन-


बिजलीघर में हंगामा नहीं हुआ। ग्रामीण महिलाएं समस्या को लेकर बिजलीघर आई थीं, उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया है। बिजली घर में रखे पांच एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से लोड डायवर्ट करने का कार्य चल रहा है। शाम तक ट्रांसफार्मर से दो अलग-अलग फीडरों को जोड़ दिया जाएगा। जिससे ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी और बिजली में समस्या से निजात मिल जाएगा। -ब्रजेंद्र पाल, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें