फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सबमर्सिबल चालू करते समय ग्रामीण को लगा करंट, मौत

Tue, 27 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। सबमर्सिबल चालू करते समय व्यक्ति को करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों उसे सीएचसी ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह चार दिन पहले ही गांव आया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छानी अहीर गांव निवासी जगराम कुशवाहा (50) सोमवार सुबह घर में लगे सबमर्सिबल को चालू कर रहे थे। तभी उसमें निकली केबल में हुए कट से उसका हाथ छू गया और वह करंट लगने से अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह महाराष्ट्र में रहकर पानी पूरी का धंधा करता था। चार दिन पहले ही वह अपने पुत्र व पुत्री के साथ गांव आया था। वह ही घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी पत्नी रामा देवी पैर से दिव्यांग हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें