उरई। यमुना के बाद अब बेतवा ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। शनिवार को बेतवा में पारीक्षा बांध से करीब 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे एक बार फिर से बेतवा नदी उफना गई है। वहीं बेतवा का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर तलहटीके गांवों में मुसीबत बढ़ा दी है। जल बोर्ड के सदस्य हीरालाल ने बताया कि बेतवा में दोपहर को पारीक्षा बांध से पानी छोड़ा गया है। इसलिए एक बार फिर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे तक नदी का जलस्तर 116 सेमी पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि सुबह तक नदी का जल स्तर खतरे के निशान 122.66 मीटर तक पहुंच सकता है। उन्होंने सभी तलहटी के गांवों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। (संवाद)