फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की लागत से अमखेड़ा में होगा पानी की टंकी का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा अमखेड़ा पाइप पेयजल योजना का शुभारंभ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किया। विधायक ने कहा कि नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में 62 टंकी, ट्यूबवेल की स्थापना की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रत्येक ग्रामीण को स्वच्छ पानी मिले। इसलिए गांव-गांव टंकी, ट्यूबवेल की स्थापना की जा रही है। अमखेड़ा में डेढ़ लाख लीटर क्षमता वाली टंकी का लागत लगभग 1.50 करोड़ लाख रुपये आएगी। जो करीब पांच सौ परिवारों को स्वच्छ पानी देगी। इस दौरान जेई जल निगम अजय सक्सेना, महेश सेंगर, ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे, ज्योतिष सिंह, देवेंद्र भदौरिया, केटी चितौरा, जितेंद्र भदौरिया, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें