फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों की निगरानी के लिए रैपिड टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। जिलाधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमितों की निगरानी और उनकी देखभाल के लिए पांच सदस्यीय रैपिड टीम का गठन किया है। टीम के सदस्यों के निर्देश दिए है कि वह घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करे और संदिग्धों को दवाइयों का वितरण करें।
विज्ञापन

टीम में डा. अजय शर्मा, डा. प्रतिज्ञा प्रणामी, डा. रूपल गुप्ता, डा. रश्मि त्रिपाठी व डा. रूपेश नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से जागरूक करेंगे। साथ ही बीमार व संदिग्ध मरीजों के उपचार के लिए मेडिसिन किट उपलब्ध कराएंगे। शुक्रवार को टीम के सदस्यों ने मोहल्ला बाजार, रामलीला मैदान, हैदरपुरा, बमहौरी, चतेला तिराहे में जाकर सर्वे किया। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रैपिड रिस्पॉन्स की पांच टीमें गठित की है। प्रत्येक टीम में एक डॉक्टर आंगनबाडी, आशा व निगरानी समिति के सदस्य हैं, जो कोरोना संक्रमितों की देखरेख के अलावा बीमार लोगों को घर बैठे मेडिसिन उपलब्ध कराती है। जिसके लिए सीएचसी से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें