फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरांया और धरमपुर ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। पंडित गोविंद नारायण तिवारी स्टेडियम में चल रहे कालपी प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गए मैचों में धरमपुर और पिपरांया ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

धमना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 74 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में धरमपुर ने इस लक्ष्य को 7 ओवर 3 गेंदो में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। धरमपुर के खिलाड़ी देवेश निषाद को मैन ऑफ द मैच मिला। वहीं पर दूसरा मैच पिपरांया और जयरामपुर के बीच खेला गया। इसमें पिपरांया के कप्तान अमित ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पिपरांया ने 2 विकेट खोकर 71 रन बनाए। इसमें अवधेश तोमर ने 24 व शिवशरण ने 18 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जयरामपुर टीम 8 ओवरों में 43 रन ही बना सकी। इस तरह मैच को 28 रनों से हार गई। पिपरांया के सुमित कुमार को मैन ऑफ द मैच मिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें