फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 37 लाख से चमाचम होगा चंदरसी कानाखेड़ा मार्ग एए

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। अब जल्द ही जर्जर चंदरसी कानाखेड़ा मार्ग के दिन बहुरेंगे। इस एक किलोमीटर सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी गई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कराने की मंजूरी मिलने की पुष्टी की है। अवर अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि 1100 मीटर की सड़क के लिए 1.37 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि चंदरसी व कानाखेड़ा संपर्क मार्ग की एक किलोमीटर सड़क पूर्णता खस्ताहाल है। स्थिति यह है कि सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गए है। इन पर पैदल चलना दूभर है। इस संपर्क मार्ग से कानाखेड़ा, नगवां, चतेला, शहीदनगर, मवई ब्राहमण आदि गांव के लोग तहसील व मुख्यालय जाने के लिए निर्भर है। खराब होने के कारण इन गांवों के लोगो को कदौरा व तहसील जाने में 15 से 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। कई बार ग्रामीणों ने सड़क बनवाने के लिए मांग की पर किसी ने सुध नहीं ली। अमर उजाला ने ग्रामीणों की इस प्रमुख समस्या को बुधवार यानी 26 मई के अंक में (चंदरसी सर्पक मार्ग खराब, ग्रामीणों को परेशानी) शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते ही प्रशासन की नींद टूटी और आनन फानन में संपर्क मार्ग के अटके प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत चन्दरसी कानाखेडा 1100 मीटर की सड़क के लिए 1.37 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। जल्द सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। गांव के प्रभात कुमार, मानसिंह, संजय गौतम, रामकुमार राजपूत ने अमर उजाला टीम को धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि इस सड़क निर्माण से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें