फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों ने तीन बीघा लाही की फ सल, रौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। अन्ना मवेशियों की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। जिसके चलते किसानों में आक्रोश है। किसानों की कइ शिकायतों के बाद भी अन्ना मवेशियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। कस्बे के बेरी रोड स्थित तीन बीघे खेत में खड़ी लाही की फसल को अन्ना मवेशियों ने रौंद डाली। सुबह जब किसान ने लाही की फसल देखी तो खेत पर घुसे मवेशियों को खदेड़ा। किसान रामस्वरूप ने बताया कि उसने कर्ज लेकर तीन बीघे में लाही की फसल बोई थी। कस्बे में बड़ी संख्या में अन्ना मवेशी है। कई बार शिकायत की पर कोई सुनवाई नही हुई है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जो मवेशी घूम रहे है वह पशुपालको के है। सभी को पहले नोटिस दिया जा चुका है। जल्द ही अभियान चला कर मवेशियों को पकड़ कर गोशाला में रखा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें