फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग स्थानों पर झगड़ा करने पर 10 के खिलाफ शांति भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में झगड़ा करने के आरोप में 10 लोगों को पकड़कर शांति कार्रवाई की गई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नगदी भी बरामद की है। पुलिस टीम ने झगड़ा करने के मामले में आरोपियों निसार बेग, बकार खां निवासीगण ग्राम गुलौली, आमिर खान निवासी जुलैहटी तथा अब्दुल मजीद निवासी कदौरा को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 2.37 लाख रुपये नगदी भी बरामद कर के शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया। इसी प्रकार नगर के मोहल्ला कागजीपुरा में प्लाट को लेकर झगड़ा कर रहे तीन आरोपियों लक्ष्मी नारायण, नफ ीस व उदयवीर को पुलिस ने पकड़ लिया। इसी प्रकार राम चबूतरा मोहल्ले में भूखंड के विवाद में पुलिस टीम ने दो लोगों को पकड़कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें