फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार बनी आग का गोला, सवार बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। कुठौंद थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव से कार सवार दिग्विजय सिंह अपने साथी के साथ कार से जालौन थाना क्षेत्र के सिकरी राजा गांव जा रहे थे। उनकी कार जालौन-औरैया हाईवे स्थित दौन बिचोली गांव के पास पहुंची तभी उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। दोनों कार सवारों ने किसी तरह उतरकर जान बचाई। आग देख हाईवे पर हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ब्रिगेड ने कार में लगी आग को बुझाकर काबू पा सका। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं कार सवार ने बताया कि उसने कुछ दिनों पहले कार में सीएनजी किट लगवाई थी। सीएनजी किट में किसी तरह आग लगने से हादसा हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें