जालौन। चोरों ने गैराज को निशाना बनाकर लगभग 70 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित गैराज संचालक ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। उरई रोड पर एलआईसी के पास गुड्डू मिस्त्री का गैराज है। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह गैराज बंद कर घर चले गए। तभी रात में चोरों ने टिनशेड के गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने गैराज में रखे बैटरी, अल्टीनेटर, गेयर बॉक्स, टूल्स समेत लगभग 70 हजार रुपये का सामाने पार दिया। सुबह जब आसपास के लोगों ने गैराज का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना गुड्डू मिस्त्री को दी। सूचना पाकर जब वह पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। (संवाद)