फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे पुल निर्माण की मांग को लेकर अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। महेवा ब्लाक के क्षेत्र पाल बेहमई के अधूरे पुल के निर्माण को लेकर शनिवार को समाजसेवी राकेश चौहान ने अनशन शुरू किया।
विज्ञापन

बता दें कि पाल सरेनी यमुना पर जालौन ओर कानपुर देहात के 100 गांव के ग्रामीणों के लिए वर्ष 2010 में बीएसपी सरकार में तत्कालीन विधायक छोटे सिंह के प्रयास पुल का निर्माण शुरू हुआ। 37 करोड़ रुपये का बजट पास होकर काम चालू हो गया। उस समय 30 कोठी बनाई जानी थी। बाद में पांच ओर कोठी का निर्माण होना था पर महंगाई बढ़ने से लागत बढ़ गई। वर्ष 2012 में सपा सरकार आने के बाद पुल पर काम बंद हो गया। समाजसेवी राकेश चौहान ने तयशुदा कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिम्हारा चौराहा पर साथियों के साथ अनशन पर बैठ गए। इस दौरान लालसिंह, आनंद दुबे, महेंद्र पाल सिंह, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें