फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने महिला से जेवर व रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबई। चुर्खी थानाक्षेत्र के बाबई गांव में टप्पेबाजों को बेटे की जान को संकट बताकर एक महिला के जेवर व नकदी लेकर भाग गए। महिला की सूचना पर परिजनों और थाना पुलिस ने टप्पेबाजों की गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बाबई गांव निवासी छत्रपाल सिंह की पत्नी बाईराजा रविवार की दोपहर गांव के बाहर स्थित खेत से चारा लेने गई थीं। वह खेत में चारा काट रही थीं, उसी दौरान बाइक से दो युवक वहां पहुंचे। युवकों ने गांव में एक व्यक्ति के घर का पता पूछने के बहाने बाईराजा से बातचीत शुरू की। बातों ही बातों में टप्पेबाजों ने उनके बेटे की जान को संकट बताया। कहा कि घर से जेवर व नकदी ले आओ। तंत्रमंत्र करेंगे, जिससे तुम्हारे बेटे के जीवन का संकट खत्म हो जाएगा। बाईराजा घर पहुंची और मंगलसूत्र, अंगूठी, चार चूड़ी, जंजीर, पायल व 16 हजार रुपये लेकर वापस खेत में पहुंच गईं। वहां मौजूद टप्पेबाजों को सब कुछ सौंप दिया। इसके बाद टप्पेबाज नकदी व जेवरात लेकर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी के मुताबिक महिला से टप्पेबाजी होने की जानकारी मिली है। टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें