फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा में युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बीमारी से परेशान युवक ने शुक्रवार को घर में फंदे पर झूलकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम जकसिया के मजरा सारदानगर में शुक्रवार सुबह 9 बजे कुंवर सिंह (25) ने घर के पंखे में रस्सी डाल कर फांसी लगा ली। घटना के वक्त परिजन खेत गए थे। जबकि पत्नी बाहर मवेशियों को चारा डाल रही थी। घर पहुंची पत्नी ने पति को पंखे में लटका देखकर शोर मचाया। इस पर पड़ोसी दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को उतारा। मृतक के पिता रज्जन ने बताया कि कुंवर सिंह का कानपुर में इलाज चल रहा था। वह मानसिक रूप से बीमार था। 14 मई 2021 को उसकी शादी बांदा के गांव कबरई हुई थी। पति का शव देख कर रीना रो- रो का बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने कहा कि मामला संज्ञान में नही है। जानकारी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें