फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छह साल के बच्चे को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई गांव में सांप के डसने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


बाबई निवासी सर्वेश सोमवार शाम पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 10 बजे उनके छह वर्षीय बेटे रॉकी के हाथ में सांप ने डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर माता-पिता की नींद खुली तो उसके हाथ पर सांप के काटने के निशान दिखाई दिए। परिजन बिना देर किए निजी वाहन से बच्चे को मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर चुर्खी थाना प्रभारी अनिल सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें