फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने टिकैत को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की 10वीं पुण्यतिथि कोरोना गाइडलाइन के चलते कार्यकर्ताओं ने घरों में मनाई। इस दौरान हवन पूजन के बाद उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष डॉ द्विजेंद्र सिंह के बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर पर मुख्य कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के लिए मसीहा थे। उन्हीं की बदौलत किसानों को अधिकार मिलें। आज सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसान विरोधी कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के हक के लिए भाकियू सदैव संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान चंद्रमोहन निरंजन, महेंद्र सिंह भाटिया, जाहर सिंह, गोविंद सिंह, हरिमोहन, विजय सिंह, अमृत सिंह, रामकिशुन महाते आदि मौजूद रहे।
कोंच में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 10वीं पुण्यतिथि पर भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। ग्राम कैंथी में भाकियू के तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण के चलते वीडियो कॉन्फ्रे सिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए किसानों ने टिकैत को याद किया। कार्यक्रम में डॉ केदारनाथ सिमिरिया, श्यामसुंदर, डॉ पीडी पचीपुरा, कर्णवीर दिरावटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें