-विधानसभा चुनाव की तैयारी बैठक में मौजूद सपाई।
- फोटो : ORAI
उरई। सपा की माधौगढ़, कुठौंद और नदीगांव क्षेत्र की बैठक जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर सेक्टर प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
पर्यवेक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने सेक्टर प्रभारियों को वोटर लिस्ट और फार्म 6 प्रपत्र सौंपते हुए कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए सभी प्रपत्र गांव गांव जाकर बूथ प्रभारियों को सौंपे। उन्हें समय से एक जुलाई के पहले ही नये मतदाता बढ़ाने और पुराने मतदाताओं के संशोधन कराएं। गांव में बीस यूथ की सूची तैयार करके अपने ब्लॉक अध्यक्ष के पास भेजं। इसके बाद जातीय आंकड़े की सूची भी जल्द तैयार कर जिला कार्यालय में जमा कराए। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय अपील पर हर बूथ पर तीस नए वोट बढ़ाकर पार्टी को मजबूत करना है ताकि 2022 में प्रदेश में सपा सरकार बन सके। अशोक राठौर ने कहा कि जहां पर छोटे-छोटे गांव मजरे है वहां जाकर वोटर लिस्ट चेक करें और लोगों को वोटर लिस्ट में संशोधन भी करें ताकि किसी को वोट डालने जाने में दिक्कत न हो।
इस दौरान भूरे सिंह यादव, समर सिंह चौहान, जैनुलाबदीन, महेश विश्वकर्मा, अतर सिंह राठौर रामानंद कुशवाहा, दीपक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।