फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। एसपी के निरीक्षण के बाद भी निनावली में हुई लाखों की चोरी का कोई खुलासा नहीं हो सका। इससे पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। पीड़ित का कहना है कि रामपुरा थाना पुलिस चोरी के खुलासे का प्रयास ही नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मई में निनावली निवासी शिवकरन कुशवाहा के घर बीते माह बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों की लूटपाट की थी। घरवालों ने विरोध किया तो उन्हें तमंचा भी दिखाया था। घटना के कई दिन बाद एसपी डॉ यशवीर सिंह ने हाल ही में पीड़ित के घर का निरीक्षण किया था। तब लग रहा था कि पुलिस सक्रिय होगी पर दस दिन बीत चुके हैं और थाना पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। शिवकरन का कहना है कि वे डीआईजी से मामले की शिकायत करेंगे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि थाना क्षेत्र में बीते दिनों कई चोरियां दर्ज हो चुकी है, जिनमें कुछ के तो मामले ही नहीं दर्ज किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें