कदौरा। सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याण दिवस कार्यक्रम शनिवार को ब्लाक परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने कहा कि करते हुए कहा कि योगी सरकार लाभकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। ताकि पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने से वंचित ग्रामीण अपने आवेदन ब्लाक व तहसील में कर सकते हैं। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दे। उन्होंने कहा कि कोविड 19 से बचाव करे लापरवाही न बरतें। इस समय अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें कार्य कर रही है। ग्राम पंचायत अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आवास मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के स्टाल लगाकर उनका प्रदर्शन किया गया। विधायक ने 53 दिव्यांगजनों को उपकरण का वितरण किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रभात कुमार, समाज कल्याण अधिकारी मोहित कुमार, रामसिंह, अशोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।