फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सफाई न होने से सिंचाई को परेशान हो रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक पंचायत मंगलवार को गल्ला मंडी परिसर में हुई। इसमें नहर विभाग की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ द्विजेंद्र सिंह ने कहा कि नहरों की सफाई न होने के कारण रजबहों में पानी नहीं पहुंच गया है। किसान सिंचाई के लिए परेशान है। मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश राजपूत ने कहा कि कई नलकूप यांत्रिक दोष के कारण खराब है। उन्हें सुधारने की दिशा में पहल नहीं हो रही है। बिजली कटौती के कारण नलकूप भी नहीं चल पा रहे है। इस कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहा है। किसान रतजगा को मजबूर है। इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह, सुरेश चौहान, जेंटर सिंह, रामकुमार पटेल, सतेंद्र भदौरिया, लाखन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें