कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बागी नजीरपुर में सोमवार की रात दबंगों ने रंजिश के चलते पालतू मवेशियों को दूसरे के खेतों में छोड़ दिया। मवेशियों ने खेत में छह बीघे सब्जी, ज्वार, अरहर व तिली की फसल को रौंद दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पीड़ित ज्ञान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने कर्ज लेकर खेत में फसल बोई थी। कजली त्योहार पर परिजन रिश्तेदारी में गए थे। आरोप है कि तभी गांव के कुछ लोगों ने पालतू मवेशियों को उसके खेत में छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा जाएगी। (संवाद)