फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही बाल बाल बचे परिवारीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार की देर रात हुई बारिश से प्रवासी मजदूर की कच्ची दीवार ढह गई। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव निवासी प्रकाश निषाद मजदूरी कर परिवार का पेट भरता है। सोमवार की रात को खाना खाने के बाद पत्नी रामवती पुत्री सोनी व प्रिया के साथ कमरे में सोने चला गया। देर रात हुई बारिश से मकान के अंदर पानी भर गया और अचानक दीवार ढह गई। पर वह परिवार समेत बाल-बाल बच गया । ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। प्रकाश निषाद ने बताया कि वह मथुरा जिले के रूपनगर में स्थित एक भट्टे पर मजदूरी करता है। कोरोना महामारी के चलते भट्टा संचालक ने काम बंद करवा दिया। जिसके चलते अप्रैल में वह गांव लौट आया था। रोजगार न होने की वजह से दीवार की मरम्मत नहीं करा पाया था। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें