फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घर से बरामद किया प्रतिबंधित मांस पांच के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तड़के मोहल्ला आजाद नगर इलाके के एक घर में छापा मारकर करीब दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। साथ ही गोवंशों के कई अवशेष व कुल्हाड़ी, छुरी आदि मवेशी काटने के औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस की भनक पाकर आरोपी पहले ही वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने पांच आरोपियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के आजाद नगर इलाके में प्रतिबंधित मवेशियों की कटान को लेकर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर शनिवार की सुबह लगभग साढे़ चार बजे कोतवाल बलिराज शाही व खेड़ा चौकी इंचार्ज शफीक अहमद ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला आजाद नगर में विनचुक के घर पर छापा मारा। सीओ राहुल पांडे भी मौके पर पहुंच गए थे। मौके से करीब दो क्विंटल मांस, गोवंशों के कई अवशेष और मवेशियों को काटने में प्रयुक्त होने वाले कुल्हाड़ी, छुरी, रस्सी आदि बरामद कर लिए। शायद पुलिस के आने की भनक लग गई थी जिसके चलते छापे से पहले ही आरोपी मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने पांच लोगों विनचुक, फरीद लंगड़ा, तौसीद, गुलजार व कफील निवासीगण आजाद नगर के खिलाफ संबंधित धाराओं सहित गोवध निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर की है। बरामद किए गए मांस का नमूना लेकर मांस व अवशेषों को पुलिस ने जमीन में दफन करा दिया है। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि सभी भागे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी।
----
फोटो-19-सीओ को ज्ञापन देते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता
हिंदूवादी संगठनों ने सीओ को दिया ज्ञापन
कोंच। कस्बे में सामने आए गोवध के मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन नाराज है। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीओ राहुल पांडे को ज्ञापन दिया है। विहिप जिलाध्यक्ष जयदीप तिवारी, जिला मंत्री ज्ञानेंद्र तिवारी की अगुवाई में सीओ दफ्तर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाओं का सामने आना कहीं न कहीं पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करता है। जो मामले पकड़े जाते हैं उन्हें हल्के में निपटा दिया जाता है। इससे प्रतिबंधित मवेशियों की कटान में लिप्त लोगों को बल मिलता है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सीओ पांडे ने उन्हें भरोसा दिया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान दीपक शर्मा, आकाश उदैनिया, मनीष सिंह, अल्पेश, शेरसिंह, मोहित श्रीवास्तव, आयुष गौतम,अवनीश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें