फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी मेले में हजारों साधु.संतों ने छका भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चांदनी धाम में कई दशकों से चली आ रही परंपरानुसार इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज क्षेत्रों से आए हजारों साधु-संतों ने भाग लिया। आयोजक संस्था की ओर से ब्राह्मणों और साधु समाज के तकरीबन डेढ़ हजार लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। उधर, शाम को सद्गुरु महाराज की सवारी पूरे गांव में निकाली गई। सवारी का गांवभर में फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सद्गुरु धाम चांदनी में पिछले पांच दशक से मेले का आयोजन हो रहा है। इसमें भक्तों का दूरदराज इलाकों से प्रतिवर्ष आगमन होता है। मेले में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं के अलावा साधु-संतों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर डा.ॅ ओमजी महाराज, संतोष शुक्ला, संजय अवस्थी, हरिश्चंद्र तिवारी, सीताराम प्रजापति, श्यामसुंदर आदि रहे। सायं वेला में सदगुरु महाराज की सवारी पूरे गांव में निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें