फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए बनाया कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत रबी विपणन वर्ष में गेहूं के राजकीय क्रय बढ़ाने के उद्देश्य से मोबाइल क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों के घर से गेहूं क्रय किया जाएगा। इसके लिए कलक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का समय प्रतिदिन रविवार अवकाश को छोड़कर सुबह आठ से रात आठ बजे तक गेहूं बेचने के इच्छुक किसान कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर संपर्क स्थापित कर गेहूं बेच सकते हैं। किसान कंट्रोल के 05162.256648, 05162.256622, 05162.256673, 05162.256614 नंबरों पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें