फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी में 471 वीं रैंक ला किया पिता का नाम रोशन

विज्ञापन
ारती प्रजापति। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
फोटो-9 भारती प्रजापति।
विज्ञापन

टीजीटी में 471 वीं रैंक, किया पिता का नाम रोशन
जालौन। टीजीटी परीक्षा में उत्तर प्रदेश में 471वीं रैंक लाकर नगर की भारती प्रजापति ने नगर का नाम रोशन किया है। हाल ही में टीजीटी परीक्षा के परिणाम जारी हुए हैं। जिसमें मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी राकेश प्रजापति की पुत्री भारती प्रजापति ने टीजीटी परीक्षा में साइंस विषय से पूरे प्रदेश में 471वीं रैंक हासिल की है। उन्हें इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति मिलेगी। अपने पहले ही प्रयास में सफल होने वाली भारती प्रजापति अपनी सफ लता का श्रेय पिता राकेश प्रजापति व गुरुजनों को देती है। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नगर के आनंदी बाई बालिका इंटर कालेज से पूरी की है। इसके बाद डिग्री सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय से हासिल की। नगर की बेटी की इस उपलब्धि पर उनके घर बधाई देने वालों का तांत लगा रहा। पिता बताते हैं कि बेटी शुरू से ही शिक्षा के प्रति आकर्षित थी। उन्होंने भी उसका भरपूर साथ दिया। उसी की मेहनत का परिणाम है कि वह अपने सपने को पूरा कर पा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें