फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्तियों का दाह संस्कार कराने के लिए प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। कोरोना से संक्रमित लोगों का दाह संस्कार श्मशान घाट से इतर किसी अलग स्थान पर कोविड प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी ने दी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में किसी व्यक्ति का यदि कोरोना संक्रमण के चलते निधन होता है। और परिवार ऐसी स्थिति में नहीं है कि उसका अंतिम संस्कार कर सके। तो ऐसे व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में नहीं किया जा सकेगा। उनके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान के अलावा किसी अन्य भूमि का चयन किया जाएगा। भूमि चयन के लिए प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। वहीं, कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की अंत्येष्टि में मौजूद रहने वाले लोगों को हाथों में ग्लब्ज, सैनिटाइजेशन, पीपीआई किट, मास्क आदि पहनना अनिवार्य होगा। बताया कि इस प्रकिया में ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी तथा पंचायत के प्रशासक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें