फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडिय़ों में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। आटा थाना क्षेत्र के चमारी नाला के पास लगी झाड़ियों में शनिवार की सुबह 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर कालपी सीओ राम सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। सीओ ने बताया कि मृतका लाल रंग का ब्लाउज व आसमानी रंग की साड़ी पहने थी। शव के पास खून से सनी उसकी साड़ी भी पड़ी मिली। वह अलग-अलग रंगों की चप्पल पहने थी। उनका कहना है कि शव कई दिन पुराना लग रहा है क्योंकि उसमें कीड़े भी पड़ गए थे। पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को सोशल मीडिया के माध्यम से शव की फोटो भेज दी है। ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसपी रविकुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें