फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। टहलने निकले वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव पड़ा देखकर गेटमैन को जानकारी दी। गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के जखौली गांव निवासी संतोष वाल्मीकि (62) शुक्रवार की सुबह घर से निकले थे। सुबह आठ बजे उनका शव पिंडारी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह एक साल पहले जखौली स्थित सरकारी स्कूल से चतुर्थ श्रेणी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी मुन्नी, पुत्र रामकेश, हल्के सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध की मौत ट्रेन की चपेट में आने से लग रही है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें