फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी रेलिंग से बाइक सवार गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नारायणपुरा नहर के पास पुलिया की रेलिंग टूटी होने के चलते बाइक सवार युवक पुलिया में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की मौत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी राजेश (26) शुक्रवार की रात बाइक से हरदोई गूजर की ओर से वापस जालौन आ रहा था। तभी नारायणपुरा नहर के पास घुमावदार मोड़ और टूटी रेलिंग के चलते वह बाइक को संतुलित नहीं कर पाया और बाइक समेत नहर में जा गिरा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत पर पिता फूलसिंह समेत मां का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीण दीपू तिवारी, अंजू तिवारी, बृजेश आदि ने प्रशासन से मांग की है कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिया की टूटी हुई रेलिंग को दुरुस्त कराया जाए। साथ ही वहां संकेतक भी लगाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें