फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरगायां गोशाला के पास मवेशियों के शवों का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बारिश व ठंड से बचाव के इंतजाम न होने से गोशाला में मवेशी दम तोड़ रहे हैं। ब्लाक कदौरा के मरगायां गांव में संचालित गोशाला में 12 मवेशियों के शव का वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार को वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नीलाभ शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। गड्ढे में मवेशियों के शवों को देखकर जिला प्रशासन को सूचना दी। पर किसी के न पहुंचने पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हंगामा शुरू होते ही वहां मौजूद गोशाला कर्मी भाग गए। सूचना पर एडीओ पंचायत रामकुमार शाम सात बजे पहुंचे और मृत मवेशियों के शवों को दफन करवाकर भूसे-चारे के इंतजाम के साथ अलाव जलवाने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष नीलाभ शुक्ला ने बताया कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो संगठन आंदोलन पर बाध्य होगा। उधर, डीएम प्रियंका निरंजन ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीपीआरओ को मामले की जांच के आदेश दिए है। शनिवार की देर शाम जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
--------
पहले भी हो चुके हैं वीडियो वायरल
भीषण ठंड में बचाव के इंतजाम न होने के कारण कुछ दिनों पूर्व सहादतपुर रोगी, पंडौरा व ग्राम बड़ागांव स्थित गोशालाओं में मवेशियों के शवों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिम्मेदारों ने कार्रवाई तो दूर व्यवस्थाएं भी सही नहीं करवाई हैं।
विज्ञापन

--------
जखा में कुत्ते नोंच रहे शवों को
सिरसा कलार। ब्लाक कुठौंद के गांव जखा की अस्थायी गोशाला में ठंड और भूख से मवेशी मर रहे हैं। इनके शवों को कुत्ते नोंच रहे हैं। इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गोशाला में गंदगी और ठंड से बचाव का कोई खास इंतजाम नहीं दिखाई दे रहा है। ग्राम प्रधान रविंद्र का कहना है कि गोशाला के लिए कही सही जगह नहीं मिल रही है। बीमार मवेशियों के लिए डाक्टर को बुलाया है। वहीं, बीडीओ कुठौंद ओपी दुबे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। (संवाद)
-------
ठंड से गोशाला में मवेशियों की मौत
आटा। कस्बा आटा स्थित गोशाला में शुक्रवार रात दो गोवंशों की मौत हो गई। कदौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत आटा में करीब सात लाख रुपये की लागत से अकोढ़ी रोड स्थित कृष्ण गोशाला का निर्माण कराया गया था। इसकी क्षमता 150 मवेशी की है। वर्तमान में गोशाला में 200 से ऊपर मवेशी हैं। बंद मवेशियों के खाने-पीने की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। गोवंशों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें