कदौरा। नगर को स्वच्छ रखने के लिए वोकल फार लोकल अभियान के तहत नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मंगल तिवारी को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ईओ सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को उन्हें शपथ दिलाई। ईओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के साथ बैठक में सहभागिता एवं गतिविधियों के आयोजन के लिए सुझाव के साथ निर्देश देकर वार्ड स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है। नगर के बाशिंदों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छता एप से जोड़ा जाएगा। इसके लिए वार्डों में डोर टू डोर नुक्कड़ नाटक व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। (संवाद)