फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खंदक में गिरी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोल्हूपुर मदारीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई। कार पर सवार भाई बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सौरभ कुमार (20) निवासी अहरौली पुखरायां कार से अपनी दो बहनों नम्रता (22) व साधना (28) के साथ रिश्तेदारी में सिरसा कलर जा रहे थे। जैसे ही कार महेवा गांव के आगे घुमावदार मोड़ पर पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें