फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के एक युवक ने सोशल मीडिया पर रील वायरल की है, जिसमें वह एक होटल में टेबल पर शराब के गिलास रखे है और हाथ में तमंचा लेकर लहरा रहा है। वायरल वीडियो का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान ले किया। युवक ने इससे पहले भी तमंचे व पुलिस से गालीगलौज करते हुए वीडियो वायरल किए हैं। पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। उसी युवक ने एक बार फिर तमंचे के साथ वीडियो वायरल किया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन




इधर, कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें