उरई (जालौन)। जन चौपाल में किसानों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सदर विधायक गौरीशंकर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते हो गैर भाजपा दलों के नेताओं ने विधायक पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
वायरल वीडियो उरई विधानसभा के गढ़र गंाव का बताया जा रहा हैं। इसमें विधायक गौरीशंकर ग्रामीणों के बीच कुर्सी में बैठकर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। उधर, इस संबंध में सदर विधायक का कहना है कि जन चौपाल में उन्होंने किसानों के लिए किसी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया है। वीडियो को छेड़छाड़ के बाद साजिशन वायरल किया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में सुना जरूर है, देखा नहीं है।