फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोवंश को पीटने का वीडियो वायरल, कर्मचारी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नगर क्षेत्र स्थित कान्हा गोशाला के औचक निरीक्षण में सोमवार को पहुंचे एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं की कमी पर नगर पंचायत व पशु-चिकित्सक को चेतावनी दी। साथ ही गोवंश को पीटने के मामले में केयरटेकर हरीराम को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में गोशाला में कुल 240 गोवंश मिले, जिनमें 133 गाय, 60 बैल व 47 बछड़े शामिल थे। इनमें से 50 गोवंश बिना टैगिंग के पाए गए। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए पशु चिकित्साधिकारी को सभी गोवंशों की पूर्ण टैगिंग के निर्देश दिए। मौके पर ही 18 गोवंशों की टैगिंग कराई। इसके अलावा गोशाला का भूसा स्टॉक ,खली, स्टॉक रजिस्टर व अन्य अभिलेख देखे। वहीं नौ में से छह सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। इन कमियों पर नगर पंचायत जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।
सोमवार को एक कर्मचारी द्वारा गोशाला के बाहर गोवंश पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी एसडीएम ने जांच की। गोपालक मिथलेश कुमार व नगर पंचायत कर्मियों से पूछताछ की। दोषी पाए जाने पर केयरटेकर हरीराम को सेवा से हटा दिया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि भूसा स्टाक, चोकर क्वालिटी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए,सीसीटीवी कैमरे व टैगिंग में सुधार लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें